Chhattisgarh News: भिलाई के साई मंदिर में आधी रात धावा, 7-10 किलो चांदी के जेवर ले उड़े नकाबपोश

Chhattisgarh News: भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साई मंदिर में आधी रात नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को बांधकर मारपीट की और साई बाबा की प्रतिमा से चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ली. सीसीटीवी में चार संदिग्ध कैद हुए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ न्यूज
Google CTA

छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. सेक्टर-6 स्थित प्रसिद्ध साई मंदिर में 27 फरवरी की रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के चांदी के जेवर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.