दुर्ग: बंद घर में दहकती आग, मां-बेटी के अधजले शव... वजह दिल दहला देने वाली!
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवादों और तलाक के तनाव से जूझ रही एक मां ने अपनी 7 साल की बेटी के साथ बंद घर में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गई
ADVERTISEMENT

मां-बेटी की जलकर मौत(File Photo: Raghunandan Panda/ITG)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. नंदनी थाना क्षेत्र के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) टाउनशिप में एक मां ने अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ घर के भीतर ही आत्मदाह कर लिया. इस दर्दनाक मंजर ने न सिर्फ पड़ोसियों को हिला दिया है, बल्कि कई अनसुलझे सवाल भी छोड़ दिए हैं.
