Chhattisgarh News: दुर्ग में NPS घोटाला, जिंदा लोगों को मृत बताकर उड़ाए 1.19 करोड़ रुपये

Chhattisgarh News: दुर्ग में NPS के तहत 15 जिंदा खाताधारकों को मृत दिखाकर करीब 1.19 करोड़ रुपये की फर्जी विड्रॉल का खुलासा हुआ है. मुख्य आरोपी गिरफ्तार है, जबकि एक सहयोगी फरार है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ न्यूज
google news

NPS Scam: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में करोड़ों की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये निकाल लिए गए. दुर्ग पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका एक सहयोगी अब भी फरार है.