चलती कार में स्टंट और हाथों में शराब... जशपुर में स्कूली छात्रों की खतरनाक मस्ती का Video वायरल
जशपुर में स्कूली छात्रों का चलती कार में स्टंट करते और बीयर की बोतल लहराते वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चिंता का माहौल है. छत्तीसगढ़ की इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा, परवरिश और सड़क पर बढ़ती लापरवाही को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT

चलती कार में स्टंट का वीडियो वायरल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर से सामने आए एक वीडियो ने हर माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है. जिस उम्र में बच्चों से जिम्मेदारी और सुरक्षित व्यवहार की उम्मीद की जाती है उसी उम्र के कुछ स्कूली छात्र फेयरवेल पार्टी के बाद चलती गाड़ी में खतरनाक स्टंट करते नजर आए. तेज रफ्तार वाहन, खुले दरवाजे से लटकते छात्र और हाथ में बीयर की बोतल. यह नजारा न सिर्फ कानून तोड़ता दिखा बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहा है.