स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे पीएमश्री,भूपेश बघेल ने कहा- डटकर करेंगे विरोध
Chhattisgarh News: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के तहत बने स्कूलों के नाम बदलने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बदलाव के तहत आत्मानंद स्कूलों को पीएम श्री योजना के तहत संचालित किया जाएगा. इसे लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है और भूपेश बघेल ने इसका कड़ा विरोध जताया है.
ADVERTISEMENT

Atmanand School Chhattisgarh
Chhattisgarh News: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के तहत बने स्कूलों के नाम बदलने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बदलाव के तहत आत्मानंद स्कूलों को पीएम श्री योजना के तहत संचालित किया जाएगा.पिछली सरकार में जिन स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा चुका है उसके अलावा बाकी का काम अब पीएमश्री योजना के तहत किया जाएगा.इन स्कूलों को सीधे केंद्र सरकार से फंड दिया जाएगा. लेकिन इसे लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शासन द्वारा गुपचुप तरीके से प्रदेश के स्वामी आत्मानंद स्कूलों को “पीएमश्री” में बदलने की कवायद चल रही है.