‘परिवर्तन यात्रा’ का हुआ आगाज, भाजपा ने कहा- ‘बदल के रहिबो’; कांग्रेस बोली- हो चुका है बदलाव

BJPs Parivartan Yatra in Chhattisgarh-  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव  के मद्देनजर भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज हो गया है. मंगलवार को दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ भाजपा…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

BJPs Parivartan Yatra in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज हो गया है. मंगलवार को दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत की. इस दौरान भाजपा ने प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. परिवर्तन यात्रा के लिए भाजपा ने नारा भी दिया है, ‘अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो (और नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे).’ वहीं कांग्रेस ने इस परिवर्तन यात्रा को नकल करार दिया. साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ में कई क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं ऐसे में भाजपा को कैसा परिवर्तन चाहिए? इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के नहीं पहुंचने को लेकर भी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है.