छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: विधानसभा से 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026' पास, रिस्क बेस्ड परमिशन लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना

छत्तीसगढ़ बना रिस्क बेस्ड बिजनेस परमिशन सिस्टम लागू करने वाला देश का पहला राज्य. विधानसभा से पास हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026', जानिए कैसे छोटे कारोबारियों को मिलेगा सेल्फ सर्टिफिकेशन और ऑटो अप्रूवल का फायदा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.(फाइल फोटो)
Google CTA

छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा ने आज 'छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026' को मंजूरी दे दी है. इस कानून के पास होते ही छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जो उद्योगों और व्यवसायिक संस्थानों के लिए 'जोखिम आधारित' (Risk-Based) और 'विश्वास आधारित' (Trust-Based) बिजनेस परमिशन सिस्टम लागू करने जा रहा है.