नक्सलवाद के मुद्दे पर भिड़े सीएम साय और बघेल, पूर्व CM ने उछाला ‘मोबाइल से बात’ का मुद्दा
Vishnu Deo Sai Vs Bhupesh Baghel on Naxalism- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार को हुए नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व…
ADVERTISEMENT

Vishnu Deo Sai Vs Bhupesh Baghel on Naxalism- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार को हुए नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दूसरे की सरकार पर जमकर हमला बोला. सीएम साय ने पिछली कांग्रेस सरकार पर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य से इस खतरे को खत्म करना है. वहीं बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार में कभी पुलिस कैंप पर हमला नहीं हुआ था जबकि भाजपा की सरकार बनते ही नक्सली वारदातें बढ़ गई हैं.