परिवर्तन यात्रा: झीरम पर सियासत, सरोज पांडेय ने सीएम बघेल पर लगाए ये आरोप
Chhattisgarh BJPs Parivartan Yatra- छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा से पहले झीरम घाटी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल कांग्रेस का…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh BJPs Parivartan Yatra- छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा से पहले झीरम घाटी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल कांग्रेस का कहना है कि भाजपा अगर बस्तर से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है तो सबसे पहले उन्हें झीरम घाटी जाना चाहिए, वहां की भूमि को नमन कर उन्हें परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करनी चाहिए. इसे लेकर अब भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने मंगलवार को पलटवार किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि क्यों उन्होंने अपनी सरकार बनने के इतने साल बाद भी झीरम मामले को लेकर बात नहीं की.