छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक सौगात: राजनांदगांव में बनेगा EMC 2.0 क्लस्टर, 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार और ₹3,000 करोड़ का आएगा निवेश

छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक सौगात: केंद्र ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9000 रोजगार और 3,000 करोड़ का निवेश आएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता मिली है. केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने राजनांदगांव जिले के ग्राम पटेवा में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना को हरी झंडी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राज्य में ₹3,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना है और लगभग 9,000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.