छत्तीसगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान': 1.50 करोड़ से अधिक 'आशीर्वाद के दीये' जलाकर पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत 1.50 करोड़ से अधिक 'आशीर्वाद के दीये' प्रज्ज्वलित किए गए. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम मोदी के नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की सराहना की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया से.
Google CTA

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद के दीये' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेशभर में जनभागीदारी से 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए गए. गांव से लेकर शहरों तक नागरिकों ने उत्साह के साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.