छत्तीसगढ़: मुंबई से शूटर बुलाए...फिर घर पर चलवाई गोलियां,  'लव जिहाद' के विवाद में BJP नेता समेत 5 गिरफ्तार

'लव जिहाद' से जुड़े विवाद में कोरबा में BJP नेता शक्ति सिंह ने तौसीफ मेमन के घर पर गोली चलवाने के लिए मुंबई के शूटर को सुपारी दी। हिंदू युवती को भगाने से नाराज नेता ने यह साजिश रची. पुलिस ने नेता समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Chhattisgarh
Chhattisgarh
Google CTA

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना ने सबको चौंका दिया है. इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता शक्ति सिंह सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि 'लव जिहाद' के विवाद के चलते भाजपा नेता ने मुंबई के एक शूटर को सुपारी देकर एक परिवार को डराने की साजिश रची थी. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.