सूरजपुर: फुटबॉल फटने पर 45 मासूमों को मिली सजा, नाराज फादर ने रोका बच्चों का खाना

Surajpur Viral Video- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर जिले में खेल-खेल में फुटबॉल फटने पर करीब 45 मासूमों को सजा देने की बात सामने आई है.…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Surajpur Viral Video- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर जिले में खेल-खेल में फुटबॉल फटने पर करीब 45 मासूमों को सजा देने की बात सामने आई है. स्कूली बच्चों के साथ हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, प्रतापपुर विकासखंड के जगन्नाथपुर स्थित मिशन स्कूल (Mission School Jagannathpur) में फुटबॉल फटने की वजह से बच्चों का खाना-पीना रोक दिया गया. इसके बाद बच्चे दो दिनों तक भूखे रहे. वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित लोगों पर कार्रवाई हुई. प्रबंधन ने खाना नहीं देने की बात भी स्वीकार कर ली है.