चोर हैं या मजनू? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दफ्तर से 72 नल उड़ाए, फर्श पर लिख गए- 'I Love You Ambikapur'
Chhattisgarh: अंबिकापुर के कांग्रेस कार्यालय में चोरों ने तीसरी बार सेंधमारी कर बाथरूम से 72 कीमती नल पार कर दिए और फर्श पर "I Love You Ambikapur" लिख गए.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में आया चोरी का अजब गजब मामला
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का ये मामला बताने जा रही हूं उसे सुनकर लोग हैरान भी होंगे और अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएगें. यहां चोरों ने किसी सूने मकान या दुकान को नहीं, बल्कि शहर के बीचों-बीच गांधी चौक पर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय 'राजीव भवन' को अपना निशाना बना लिया.