छत्तीसगढ़ ट्रक-बस ड्राइवर हड़ताल: ‘हिट एंड रन’ कानून में ऐसा क्या बदला कि हो गया ‘तेल खत्म’?
Chhattisgarh Truck Bus Strike- हिट-एंड-रन दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून (Motor Vehicle Act 2023) में प्रावधान के खिलाफ व्यावसायिक बसों और ट्रक…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Truck Bus Strike- हिट-एंड-रन दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून (Motor Vehicle Act 2023) में प्रावधान के खिलाफ व्यावसायिक बसों और ट्रक चालकों के विरोध ने छत्तीसगढ़ में जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. नए दंड कानून में प्रावधान को वापस लेने की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बस-ट्रक ड्राइवर भारी विरोध कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है. लिहाजा कई यात्रियों को जहां असुविधा हो रही है वहीं इसका असर माल के परिवहन पर भी पड़ रहा है. यहां तक कि लोग पेट्रोल (Petrol Diesel Shortage) भराने के लिए भी भटकते नजर आ रहे हैं.