विधानसभा सचिव के पैसे लेने वाले वीडियो पर बवाल, कांग्रेस-भाजपा में ठनी, मिली कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Chhattisgarh Assembly Secretary Viral Video- छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव का पैसा लेते वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वहीं इस पर…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh Assembly Secretary Viral Video- छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव का पैसा लेते वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वहीं इस पर सियासी जंग भी तेज हो गई है. दरअसल, भाजपा ने इस वीडियो के जरिए कांग्रेस की सरकार को कमीशनखोरी, रिश्वतखोरी में जीने वाली बताकर निशाना साधा. लेकिन सचिव दिनेश शर्मा ने इस वीडियो का खंडन करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दे दी है. वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा की सत्ता पाने की छटपटाहट करार देते हुए कहा कि वह बिना किसी सबूत के एक अधिकारी की छवि खराब कर रही है.