छत्तीसगढ़ में सुहावना हुआ मौसम, 50-60km/h से चलेगी हवाएं, रायपुर-दुर्ग समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में 12 जून को मौसम सुहावना रहेगा. रायपुर-दुर्ग समेत 20 जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट, मानसून के 16 जून तक पहुंचने की संभावना.

ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Weather Alert 12 June: रायपुर-दुर्ग समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जल्द पहुंचेगा मानसून
AI इमेज
Google CTA

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस के बीच बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ने वाली हैं. 12 जून 2025 को मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग समेत 20 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. बीते मंगलवार को रायपुर में आधे घंटे की बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बना दी थी, और बुधवार को भी 10 जिलों में औसतन 25 मिमी बारिश दर्ज की गई.