कांग्रेस ने चरण दास महंत को क्यों बनाया नेता प्रतिपक्ष? ये है पार्टी की बड़ी रणनीति…
Chhattisgarh Leader of Opposition- बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत के चेहरे में…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Leader of Opposition- बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत के चेहरे में मुस्कान बराबर बनी हुई थी. यह अपना गढ़ बचाने का संतोष भाव था या फिर सीएलपी नेता चुने जाने का अंदेशा, इसे लेकर पुख्ते तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन पार्टी ने अब शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महंत को राज्य में अपने विधायक दल का नेता नामित किया. यानी वे अब नेता प्रतिपक्ष की नई भूमिका में नजर आएंगे.