Chhattisgarh GeM Award: छत्तीसगढ़ को मिला 'GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड', शासकीय खरीदी ₹3,935 करोड़ के पार

छत्तीसगढ़ को नई दिल्ली में 'GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड' से नवाजा गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य की GeM से खरीदी 113% बढ़कर ₹3,935 करोड़ पहुंची और प्रतिस्पर्धी निविदाओं से ₹130 करोड़ की बचत हुई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ (Premier Awards – State Government Felicitation Category) से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में राज्य को शासकीय खरीदी में पारदर्शिता, दक्षता और मात्रा में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज करने के लिए प्रदान किया गया. इस वर्ष GeM के एक दशक पूरे होने पर कार्यक्रम की थीम ‘GeM 10: A Decade of Exponential Possibilities’ रखी गई थी.