वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ का रोडमैप: CM विष्णु देव साय बोले– ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बन रहे प्रदेश के युवा

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में CM विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप रखा. 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय 'वर्ल्ड लीडर्स फोरम' में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैश्विक आर्थिक जगत की प्रमुख हस्तियों के समक्ष छत्तीसगढ़ की तेजी से बदलती आर्थिक तस्वीर और भविष्य का विकास रोडमैप प्रस्तुत किया. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर और स्टार्टअप्स के दम पर एक नई युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है.