बच्चों का भविष्य गढ़ने दो नदियों को पारकर स्कूल पहुंचती हैं महिला टीचर, हर रोज उठाती हैं जोखिम
छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला अपने घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों के लिए मशहूर है. कई गांव ऐसे हैं जहां तक पहुंचने के लिए सड़कें भी…
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला अपने घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों के लिए मशहूर है. कई गांव ऐसे हैं जहां तक पहुंचने के लिए सड़कें भी नहीं हैं. लेकिन एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए इन समस्याओं को चुनौती दे रही हैं. दरअसल, शिक्षिका कर्मिला टोप्पो हर रोज अपनी जान जोखिम में डालकर एक नहीं बल्कि दो-दो नदी पार कर स्कूल जाती है. इस टीचर की कर्तव्यनिष्ठता को देखकर आप भी उनके जज्बे को जरूर सलाम करेंगे.