छत्तीसगढ़ के इस युवक को योगी में दिखते हैं राम, भेंट करने के लिए 800 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) केवल यूपी में ही नहीं बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी खूब चर्चाओं में रहते हैं.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) केवल यूपी में ही नहीं बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी खूब चर्चाओं में रहते हैं. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)में भी काफी तादात में उनके प्रशंसक देखे जा सकते हैं. इसका ताजा उदाहरण कोरबा से से सामने आया है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी एक युवक को सीएम योगी आदित्यनाथ में भगवान श्रीराम की छवि दिखाई देती है. अब यह युवक सीएम योगी से मिलने 800 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करके कोरबा से यूपी की राजधानी लखनऊ जा रहा है.