फेसबुक से दोस्ती, प्यार का ड्रामा...हिंदू युवक बनकर मोहम्मद महफूज लड़कियों के साथ बनाता था संबंध, ऐसे पकड़ाया

अंबिकापुर की एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने फर्जी नाम और धर्म छुपाकर उससे दोस्ती की, भरोसा जीता और फिर धोखा दिया. अब मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर की एक युवती काफी लंबे समय से एक ऐसे रिश्ते में थी जिसकी शुरुआत ही झूठ से हुई थी. महिला का आरोप है कि एक युवक खुद को हिंदू बताकर सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती करता है. दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदलती है और युवक युवती का भरोसा जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है. सबकुछ हो जाने के बाद पता चल कि उस युवक ने न सिर्फ अपना नाम गलत बताया था बल्कि धर्म को लेकर भी उसने अपनी प्रेमिका से असलियत छुपाई थी. मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.