नगरनार पर तकरार: पीएम मोदी पर सीएम बघेल का वार, कहा- बस्तर के लोगों का दबाव आया काम

Modi Vs Baghel- राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के नगरनार स्टील प्लांट (एनएसपी) को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Modi Vs Baghel- राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के नगरनार स्टील प्लांट (एनएसपी) को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर में स्टील प्लांट सहित 26,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के लोगों का दबाव काम आया और प्रधानमंत्री को कहना पड़ा कि नगरनार स्टील प्लांट बस्तर के आदिवासियों का है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दिन आदिवासी संगठनों और कांग्रेस ने बस्तर बंद का आह्वान किया था. पार्टी का आरोप है कि केंद्र इस प्लांट का निजीकरण करना चाहती है.