6 महीने में पहली बार एक ही मंच पर साथ नजर आए सीएम साय और भूपेश बघेल, जानें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई!

रथ यात्रा के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहली बार एक साथ एक ही मंच पर दिखाई दिए. राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ये पहला मौका है जब दोनों नेता एक साथ किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए.

ADVERTISEMENT

सीएम साय और पूर्व सीएम भूपेश बघेल एक साथ आए नजर
सीएम साय और पूर्व सीएम भूपेश बघेल एक साथ आए नजर
google news

Chhattisgarh News: रविवार को देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा की धूम रही. इस दौरान छत्तीसगढ़ में भी एक अनोखा नजारा देखने को मिला. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहली बार एक साथ एक ही मंच पर दिखाई दिए. राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ये पहला मौका है जब दोनों नेता एक साथ किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए. दरअसल, रविवार को राजधानी रायपुर में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया था. इस मौके पर सीएम साय और पूर्व सीएम एक साथ दिखाई दिए. उनके साथ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे.