सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान; की ये मांग

CM Bhupesh Baghel writes to PM Modi- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने राज्य में यात्री ट्रेनों के अनियमित संचालन के कारण लोगों…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

CM Bhupesh Baghel writes to PM Modi- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने राज्य में यात्री ट्रेनों के अनियमित संचालन के कारण लोगों को होने वाली समस्याओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि रेलवे ने बिना किसी पूर्व सूचना के कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और यात्रियों को यह भी सूचित नहीं किया गया है कि ये ट्रेनें कितने समय तक रद्द रहेंगी.रद्द होने के अलावा यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण भी असुविधा हो रही है.