CM विष्णुदेव साय ने देखा CM हेल्पलाइन 1076 का कामकाज, कॉलर पूनाराम ठाकरे से की सीधी बात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर निवासी पूनाराम ठाकरे से फोन पर बात कर आय प्रमाण पत्र से जुड़ी उनकी शिकायत के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा शिकायतों के निराकरण तंत्र का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.