सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय ने बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर के भैंसामुड़ा में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर सबका दिल जीता. जानें इस खास पल और मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए गए निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में एक बेहद आत्मीय और उत्साहवर्धक दृश्य देखने को मिला, जब वे शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के स्कूल परिसर में अचानक पहुंच गए. विद्यालय पहुंचते ही उनकी नजर मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर पड़ी, जिनका जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था. बच्चों की इस ऊर्जा ने मुख्यमंत्री को इतना आकर्षित किया कि वे बिना औपचारिकता के सीधे मैदान में उतर गए और उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे. मुख्यमंत्री को अपने बीच खेलते देख बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई और पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा.