कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार, मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के भैंसामुड़ा में पीएम आवास योजना के तहत बन रहे घर का निरीक्षण किया. खुद ईंट जोड़कर श्रमदान करने वाली इस अनूठी पहल और हितग्राही से उनकी आत्मीय मुलाकात की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकस्मिक जशपुर जिला प्रवास के दौरान विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम भैंसामुडा पहुंचे. मुख्यमंत्री साय जब गांव से गुजर रहे थे, तभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही मती अनुसुइया पैंकरा के निर्माणाधीन आवास पर पड़ी. वे तुरंत वाहन से उतरकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने वहां कार्यरत श्रमिकों के प्रयासों की सराहना की. संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं करणी तथा सीमेंट गारा से ईंट जोड़कर निर्माण कार्य में भागीदारी निभाई.