पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन, सीएम विष्णु देव साय ने एम्स पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सीएम साय ने कहा कि विश्वविख्यात पंडवानी गायिका का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर एम्स पहुंचकर तीजन बाई को दी श्रद्धांतलि.
Google CTA

छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी और विश्वविख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का आज निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश सहित देश-विदेश के सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.