बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में नक्सल मुक्त बस्तर के लिए विकास का रोडमैप पेश किया. उन्होंने बस्तर के आदिवासी परिवारों की आय दोगुनी करने, दुग्ध क्रांति, सिंचाई विस्तार, पर्यटन विकास और एआई-सेमीकंडक्टर निवेश को बढ़ावा देने की योजना बताई. सरकार अगले तीन वर्षों में परिवारों की मासिक आय 30 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सोशल मीडिया X से.
google news

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की नई तस्वीर देश के सामने रखी. उन्होंने कहा कि दशकों तक हिंसा की मार झेलने वाला बस्तर अब आर्थिक पुनरुत्थान, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और कृषि आधारित विकास का मॉडल बनेगा.