अविश्वास प्रस्ताव जनता के जनादेश और विश्वास के खिलाफ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा बयान. जानिए कैसे धान खरीदी, महतारी वंदन और निवेश प्रस्तावों से बदल रहा है राज्य.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तीखा पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे जनता के जनादेश का अपमान बताया है. चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के उस भरोसे के खिलाफ है, जो उन्होंने हालिया विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी की विकास नीतियों पर जताया है. उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने 'मोदी की गारंटी' और अपने अधिकांश वादों को धरातल पर उतारा है.
