छत्तीसगढ़: सीएम ने लापरवाही पर सहायक आयुक्त को किया तत्काल सस्पेंड
Vishnu Deo Sai ने कोरिया जिले में सुशासन तिहार के दौरान शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए.
ADVERTISEMENT

सीएम विष्णुदेव साय.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 मई को कोरिया जिले में सुशासन त्यौहार के दौरान शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए. सहायक आयुक्त आयुष प्रताप सिंह की कार्य में लापरवाही से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसपर जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.