ED Raids in Chhattisgarh: ‘हार के डर से घबराई BJP, इसलिए करवा रही ED रेड’; कांग्रेस ने साधा निशाना

ED Raids in Chhattisgarh- कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की “छापेमारी” चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की प्रतिक्रिया है…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

ED Raids in Chhattisgarh- कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की “छापेमारी” चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की प्रतिक्रिया है जिसमें भाजपा के लिए “भारी हार” की भविष्यवाणी की गई थी. पार्टी ने कहा कि उनकी सरकार डरने वाली नहीं है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा (Vinod Verma)और एक विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के परिसरों पर तलाशी ली. इसके अलावा दुर्ग में एक कारोबारी के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी हुई.

ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने कहा, “छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की छापेमारी उन सभी चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की स्पष्ट प्रतिक्रिया है, जिनमें भाजपा के लिए भारी हार की भविष्यवाणी की गई है.”

खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “छत्तीसगढ़ में आज की जा रही ED रेड्स हार से घबराई हुई भाजपा करवा रही है. पिछले कुछ दिनों में कई सर्वेज में भाजपा की भारी हार दिखाई जा रही है. कांग्रेस की सरकार के पीछे छत्तीसगढ़ के लोगों की जनता की ताकत है. हमें डराया नहीं जा सकता.

 


जिस सटीक मामले के संबंध में तलाशी ली जा रही थी, वह अभी तक ज्ञात नहीं है.

सीएम ने मोदी-शाह को घेरा

ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम बघेल ने एक्स पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट में कहा, “आदरणीय प्रधान मंत्री और श्री अमित शाह! आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार, ओएसडी को ईडी भेजकर मेरे जन्मदिन पर मुझे जो अमूल्य तोहफा दिया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”

इस पोस्ट पर खेड़ा ने सीएम बघेल से कहा कि प्रधानमंत्री और उनके स्वयंभू चाणक्य को दिसंबर में आप बढ़िया सा ‘रिटर्न गिफ्ट’ दीजियेगा.

इन मामलों की जांच कर रहा है ईडी

ईडी छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला, शराब घोटाला, जिला खनिज फाउंडेशन फंड में अनियमितता और एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्लिकेशन से संबंधित विभिन्न मामलों की जांच कर रहा है.

 

इसे भी पढ़ें- ‘ED भेजकर पीएम मोदी और शाह ने जन्मदिन पर दिया अमूल्य तोहफा…’, सलाहकार और OSD के यहां छापे पर सीएम बघेल का तंज