दो महीने में चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा, जैतखाम का होगा शिलान्यास; मोदी पर करेंगे पलटवार?

Congress President Mallikarjun Kharge Chhattisgarh Visit- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर प्रदेश की जनता को संबोधित…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Congress President Mallikarjun Kharge Chhattisgarh Visit- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. खड़गे बुधवार को रायगढ़ में होने वाले ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. 2 महीने में वे चौथी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इस दौरान वे प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास भी करेंगे. साथ ही जातिगत जनगणना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद खड़गे उन पर पलटवार भी कर सकते हैं.