लिफ्ट मांगने पर आदिवासी छात्र की पीट-पीटकर हत्या! कांग्रेस ने कहा- ये है बीजेपी का जंगलराज

Chhattisgarh News: रायपुर में लिफ्ट मांगने पर 21 साल के युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. जिसके बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है.

ADVERTISEMENT

murder
murder
google news

Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में बस्तर से पढ़ने आए 21 साल के एक छात्र की दो लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.मृतक ने आरोपियों से लिफ्ट मांगी थी,इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया. आरोपियों ने अपने मोहल्ले में ले जाकर स्टूडेंट को लात-घूंसों से जमकर पीटा और फिर जमीन पर उसका सिर पटक-पटक कर मार डाला. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.