पीएम के अडानी-अंबानी वाले बयान पर दीपक बैज का सवाल- उनके घर ED-CBI भेजेंगे?

पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में अंबानी और अडानी का नाम लेते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था,जिसके बाद पीएम के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अंबानी-अडानी पर गंभीर आरोप लगाकर PM मोदी ने अपनी हार पर मुहर लगा दी है.

ADVERTISEMENT

deepak baij
deepak baij
google news

Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अकसर अपने भाषणों में उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम लेकर पीएम मोदी को घेरते हुए नजर आते हैं. लेकिन हाल ही में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में अंबानी और अडानी का नाम लेते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था,जिसके बाद पीएम के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अंबानी-अडानी पर गंभीर आरोप लगाकर PM मोदी ने अपनी हार पर मुहर लगा दी है.