धमतरी: जिला पंचायत सदस्य ने की आत्मदाह की कोशिश, इसलिए उठाया ये कदम; भाजपा ने लगाए ये आरोप

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के धमतरी जिले में जिला पंचायत की सामान्य सभा में गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक जिला पंचायत सदस्य…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के धमतरी जिले में जिला पंचायत की सामान्य सभा में गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक जिला पंचायत सदस्य सामान्य सभा के दौरान ही आत्मदाह की कोशिश करने लगा. सभा के बीच में ही उसने खुद पर केरोसिन डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की. देखते ही देखते यहां हंगामा मच गया. आनन-फानन में जिला पंचायत सदस्य से माचिस छिनी गई. इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप भी लगाए हैं.