Chhattisgarh Politics: ‘मोदी शपथ लेंगे या नहीं…’, महंत ने उठाए सवाल, कर दिया बड़ा दावा!

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर नया दावा किया है. उन्होंने कहा कि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि शपथ ग्रहण होगा या नहीं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ चरण दास महंत ने एक इंटरव्यू में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अन्य मुद्दों पर अपनी राय दी. साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर भी टिप्पणी की.

ADVERTISEMENT

Dr Charan Das Mahant
Dr Charan Das Mahant
google news

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत (Dr Charan Das Mahant) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के शपथ ग्रहण को लेकर नया दावा किया है. उन्होंने कहा कि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि शपथ ग्रहण होगा या नहीं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ चरण दास महंत ने एक इंटरव्यू में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अन्य मुद्दों पर अपनी राय दी. साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर भी टिप्पणी की.उन्होंने कहा कि पहले 8 तारीख निर्धारित थी, फिर 9 तारीख की बात हो रही है, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है कि शपथ ग्रहण होगा या नहीं. महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्थिति को सकारात्मक नजरों से देखा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे या नहीं.