‘कांग्रेस सरकार ने आईपीएल जैसी नीलामी की है’, जानें किस मुद्दे पर रमन ने CM बघेल को घेरा
Dr Raman Singh Vs CM Bhupesh Baghel- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr Raman Singh) ने एक बार…
ADVERTISEMENT

Dr Raman Singh Vs CM Bhupesh Baghel- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr Raman Singh) ने एक बार फिर भूपेश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इस बार शिक्षक पदोन्नति और पोस्टिंग को लेकर सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस सरकार ने शिक्षक पदोन्नति और मनचाहे जगहों पर पोस्टिंग के लिए आईपीएल जैसी नीलामी की है.