छत्तीसगढ़: पत्नी को 18...बच्चे को 14 बार चाकुओं से गोदा, घर में घुसकर गर्लफ्रेंड ने इसलिए उजाड़ दी कांस्टेबल की गृहस्थी!

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कांस्टेबल की प्रेमिका ने उसकी पत्नी और 8 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. जब कांस्टेबल घर पर नहीं था, तब आरोपी महिला ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया.

ADVERTISEMENT

durg
durg
google news

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शनिवार सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. जहां एक आरक्षक की कथित गर्लफ्रेंड ने उसके घर में घुसकर पत्नी और 8 साल के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. हमला इतना भयावह था कि आरोपी महिला ने पत्नी पर 18 और सो रहे मासूम बच्चे पर 14 बार वार किए.