छत्तीसगढ़: मक्के की खेती की आड़ में BJP नेता कर रहा था अफीम की खेती, प्रशासन ने खानदान का रिकॉर्ड निकालकर किया पूरा हिसाब-किताब
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 8 करोड़ की अफीम की खेती के मामले में भाजपा नेता विजय ताम्रकार की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. समोदा गांव में आरोपी के भाई द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया.
ADVERTISEMENT

durg
अफीम की खेती के मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. दुर्ग जिले के समोदा गांव में मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया गया. यह दुकान अफीम कांड के मुख्य आरोपी के भाई की बताई जा रही है.