भिलाई-दुर्ग से जुड़ा साइबर ठगों का मायाजाल, किराए के बैंक खातों से 3 करोड़ फ्रीज, बैंक मैनेजर भी जांच के दायरे में!

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने 1,242 'म्यूल' (किराए के) बैंक खातों के जरिए चल रहे करोड़ों रुपये के साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 122 आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी के लगभग 3 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक फ्रीज करा दिए हैं.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ से आया हैरान करने वाला मामला
छत्तीसगढ़ से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

अगर आप सोचते हैं कि साइबर क्राइम सिर्फ एक फोन कॉल का खेल है, तो थोड़ा ठहरिए. फोन पर मीठी बातें करने वाले ठगों के पीछे एक बहुत बड़ा और उलझा हुआ नेटवर्क काम करता है. कोई जाल बिछाता है, कोई शिकार को फांसता है, तो कोई पलक झपकते ही ठगी का पैसा गायब कर देता है. और इस पूरे खेल का सबसे अहम मोहरा बनते हैं- 'म्यूल बैंक अकाउंट्स' यानी किराए पर लिए गए खाते. छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने ठगी के इसी खतरनाक तंत्र पर बड़ा हमला बोला है. पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो 1,242 फर्जी और किराए के बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर घुमा रहा था.