हनीट्रैप का जाल बुन किशोर का किडनैप कराने वाला मास्टरमाइंड निकला सगा भांजा, 1 करोड़ की फिरौती और साजिश को हो गया खुलासा
दुर्ग पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण की साजिश का पर्दाफाश किया. सगे भांजे ने रची थी 1 करोड़ की फिरौती के लिए साजिश. जानें कैसे पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपियों को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक 14 साल के नाबालिग बच्चे का हनीट्रैप के जरिए अपहरण कर लिया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का सगा भांजा संजय साहू निकला. पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.