छत्तीसगढ़: शिक्षा मंत्री के गृह जिले में स्कूल के बाहर चक्काजाम, टॉयलेट न होने पर छात्राओं का फूटा गुस्सा!
दुर्ग के सेलूद स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में शौचालय और बाउंड्रीवॉल न होने से परेशान 200 विद्यार्थियों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया. शिक्षा मंत्री के गृह जिले में उठे इस मुद्दे पर तहसीलदार के जल्द निर्माण के आश्वासन और मंत्री की सफाई के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में बच्चों ने किया विरोध प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह जिले दुर्ग से सरकारी दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है. दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग स्थित सेलूद गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से तंग आकर स्कूली छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ गया. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में टॉयलेट और बाउंड्रीवॉल न होने के विरोध में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने बजरंग चौक पर चक्काजाम कर दिया.
