दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत, दो दिन बाद पहुंचा पार्थिव शरीर, इकलौते बेटे के शव से लिपटकर रोए माता-पिता,

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले दुर्ग के होनहार छात्र युवराज सोनी का पार्थिव शरीर दो दिन बाद घर पहुंचते ही मातम पसर गया. इकलौते बेटे को खोने के सदमे में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं हजारों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों से युवराज को अंतिम विदाई दी गई.

ADVERTISEMENT

सत्य निकेतन हादसा
सत्य निकेतन हादसा
Google CTA

दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए दर्दनाक इमारत हादसे की गूंज अब छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर तक पहुंच गई है. बी.कॉम और प्रशासनिक सेवा (IAS) की तैयारी कर रहे दुर्ग के होनहार छात्र युवराज सोनी का पार्थिव शरीर जैसे ही दो दिन बाद उनके गृह नगर पहुंचा, पूरे इलाके में मातम पसर गया. जिस घर से कुछ दिन पहले बेटा मुस्कुराते हुए दिल्ली के लिए निकला था, वहां से जब उसकी अंतिम यात्रा निकली तो देखने वालों की आंखें छलक पड़ीं.