‘ED भेजकर पीएम मोदी और शाह ने जन्मदिन पर दिया अमूल्य तोहफा…’, सलाहकार और OSD के यहां छापे पर सीएम बघेल का तंज

ED raid in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ के रायपुर और भिलाई में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक इस…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

ED raid in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ के रायपुर और भिलाई में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक इस बार ईडी ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) के करीबी और स्टाफ को निशाना निशाना बनाते हुए दबिश दी है. इसे लेकर बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी और शाह ने उन्हें अमूल्य तोहफा दिया है.

बताया जा रहा है कि ईडी सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के निवास पर जांच कर रही है. रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित उनके निवास में दबिश दी गई है. घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं. इसके अलावा ईडी ने सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के यहां छापे की कार्रवाई कर रही है.

सीएम बघेल का तंज

मुख्यमंत्री बघेल का आज जन्मदिन है, ऐसे में सुबह-सुबह उनके करीबियों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर उन्होंने पीएम मोदी औऱ अमित शाह पर तंज सका. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार.”

कौन हैं विनोद वर्मा?

पूर्व वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के चार राजनीतिक सलाहकारों में से एक हैं. 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के चार दिन बाद सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया था. कथित विवादास्पद सीडी घोटाले में शामिल होने के आरोप में उन्हें भाजपा सरकार ने उनके गाजियाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार भी किया था. इस मामले में तत्कालीन भाजपा के कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का नाम सामने आया था. वर्मा को दो महीने की जेल हुई थी. बाद में छत्तीसगढ़ पुलिस उनके खिलाफ सबूत पेश करने में विफल रही, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

लगातार पड़ रहे हैं छापे

चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में कथित शराब और कोयल परिवहन घोटाला को लेकर ईडी लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है. इन दोनों मामलों में ईडी अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार लोगों में आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू और उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित सीएम के कुछ करीबी नेता भी शामिल हैं.