Chhattisgarh news : 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक' को कैबिनेट की मंजूरी, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा
छत्तीसगढ़ बनेगा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक लागू करने वाला देश का पहला राज्य. कैबिनेट ने उद्योगों को बढ़ावा देने और प्रक्रियाओं को सरल व डिजिटल बनाने के लिए नए कानून के प्रारूप को दी मंजूरी. जानें डीम्ड परमिशन और स्व-प्रमाणीकरण जैसे बड़े बदलाव.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम साय के सोशल मीडिया X से स्क्रीनग्रैब.
छत्तीसगढ़ में निवेश को आकर्षित करने और उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में साय सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 'छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं सुविधा) विधेयक 2026' के प्रारूप को मंजूरी दे दी गई है. इस कानून को लागू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा.
