रेड कॉरिडोर से पॉलिसी हब, आखिर क्यों गृह मंत्रालय ने 26वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक के लिए चुना बस्तर?
बस्तर में आयोजित 26वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक के जरिए गृह मंत्रालय ने सुरक्षा के साथ विकास का एक मजबूत संदेश दिया है.
ADVERTISEMENT

अमित शाह
छत्तीसगढ़ का बस्तर, जिसका नाम सुनते ही कभी जेहन में नक्सली हिंसा, बारूदी सुरंगें और सुरक्षा बलों के बड़े अभियान कौंध जाते थे, आज देश की सबसे बड़ी नीतिगत बैठकों का गवाह बन रहा है. बस्तर के इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ने जा रहा है, क्योंकि यहाँ 26वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल (केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद) की हाई-प्रोफाइल बैठक आयोजित की जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत कई आला मंत्री और शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं. यह आयोजन सिर्फ एक प्रशासनिक रस्म नहीं है, बल्कि इसके पीछे देश के गृह मंत्रालय की एक बेहद सोची-समझी राजनीतिक, सुरक्षा और विकास से जुड़ी रणनीति काम कर रही है.