ओडिशा से मुंबई जा रही थी 2 करोड़ के गांजे की खेप, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस ने ऐसे पकड़ी पूरी गैंग, 5 गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस ने 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत 2 करोड़ रुपये कीमत का 400 किलो गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पायलट बाइक और ट्रक का पीछा करते हुए ओडिशा के मुख्य सप्लायर समेत कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में करोड़ों का नशे का सामान बरामद
छत्तीसगढ़ में करोड़ों का नशे का सामान बरामद
Google CTA

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन निश्चय' में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गैंग को बेनकाब किया है. ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा 400 किलो गांजा जब्त किया गया. बाजार में इस गांजे की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है.